तुम्हारी तमन्ना
जैसे बुझे हुए चिराग़ों से रौशनी माँगना
तुम्हारी दीद
जैसे अमावस की शब पूर्णिमा का तस्सवुर करना
तुम्हारा लम्स
जैसे छत पर लेटे हुए सितारों को चूम लेना
तुम्हारी इबादत
जैसे कर रहा हूँ तसल्ली के लिए सिर्फ़
और जी रहा हूँ यही सोच कर
कि कभी किसी को ख़ुदा नहीं मिलता
सच तो ये है
तुम अक्सर दिखाई देते हो
ग़म तो ये है
कि तुम हो मगर नहीं मिलते !
जैसे बुझे हुए चिराग़ों से रौशनी माँगना
तुम्हारी दीद
जैसे अमावस की शब पूर्णिमा का तस्सवुर करना
तुम्हारा लम्स
जैसे छत पर लेटे हुए सितारों को चूम लेना
तुम्हारी इबादत
जैसे कर रहा हूँ तसल्ली के लिए सिर्फ़
और जी रहा हूँ यही सोच कर
कि कभी किसी को ख़ुदा नहीं मिलता
सच तो ये है
तुम अक्सर दिखाई देते हो
ग़म तो ये है
कि तुम हो मगर नहीं मिलते !


3 Comments:
खूबसूरती से लिखे एहसास
क्या आप हमारीवाणी के सदस्य हैं? हमारीवाणी भारतीय ब्लॉग्स का संकलक है.
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें:
हमारीवाणी पर ब्लॉग पंजीकृत करने की विधि
हमारीवाणी पर ब्लॉग प्रकाशित करने के लिए क्लिक कोड लगाएँ
सच तो ये है
तुम अक्सर दिखाई देते हो
ग़म तो ये है
कि तुम हो मगर नहीं मिलते ..दिल से कही हुई बाते अक्सर कविता बन जाती हैं.
Post a Comment